फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बेरी में हुआ रावण दहन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 06:53 PM IST

बेरी में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने शिरकत की। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ रही। रावण दहन को देखने के लिए आसपास के गांवों व बेरी शहर के लोग आए हुए थे। इस दौरान मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने जमकर खरीददारी की। धर्मनगरी बेरी में दहशरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बेरी का दशहरा इतना महशूर है कि दशहरे का त्योहार मनाने के लिए लोग सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़ से भी पहुंचते हैं। बेरी कस्बे में दशहरे के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान राम व लक्ष्मण की झांकियां भी शामिल रही। शोभायात्रा मे तीन हनुमान विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। खेल स्टेडियम में रावण को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यह परंपरा आजादी के पहले से निभाई जा रही है। शाम छह बजे अहंकार के प्रतीक के रूप में रावण दहन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें