फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में करीब 80 वाहनों के किए चालान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 07:06 PM IST

भगत सिंह चौक पर यातायात पुलिस ने बुलेट बाइक का साढे़ 32 हजार रुपये का चालान कर दिया। बुलेट बाइक को एक मिस्त्री लेकर आया था। यह बाइक उसके पास सर्विस के लिए आई थी और मिस्त्री बाइक की हवा भरवाने आया था। उसे यातायात पुलिस ने पकड़ लिया और जांच की तो साइलेंसर में बदलाव किया गया था। इसके अलावा नंबर प्लेट भी नहीं थी। चालान के साथ बाइक को इंपाउंड भी कर दिया गया। शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की तरफ से यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। सोमवार की दोपहर को यातायात पुलिस की टीम भगत सिंह चौक पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रुकवाते हुए उसकी जांच की। जांच के दौरान यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर को बजाकर देखा तो साइलेंसर में बदलाव किया हुआ पाया गया। इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल में दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे तो उसने कहा कि वह तो मिस्त्री है तो मोटरसाइकिल में हवा भरवाने के लिए आया था। इसके बाद पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल के मालिक को मौके पर बुलाने की बात कही, लेकिन फोन पर बातचीत होने के बाद भी मोटरसाइकिल मालिक मौका पर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने बुूलेट मोटरसाइकिल का साढ़े 32 हजार रुपये का चालान करते हुए इंपाउंड कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें