एड्स कंट्रोल सोसायटी झज्जर की तरफ से कबलाना में एचआईवी/एड्स के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं आईटीआई कॉलेजों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने इस मैराथन में भाग लिया और दौड़कर समाज को एचआईवी/एड्स जागरूकता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सीएमओ डॉ. जयमाला ने कहा कि एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद करता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए। हमें इसे जीवन में उतारना होगा। उप सिविल सर्जन डॉक्टर निधि मोमिया ने बताया कि एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया गया।आज मैराथन को महिला एवं पुरुष वर्ग में विभाजित किया गया। विजेताओं को विभाग की ओर से मुख्य अतिथि की तरफ से मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला वर्ग में उमंग प्रथम, मीनू द्वितीय, अंकिता तृतीय और राधिका एवं ज्योति को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में विशाल प्रथम, कपिल सिवाच द्वितीय, दलबीर तृतीय और सोमबीर व मोहित को सांत्वना पुरस्कार मिला।