फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2026 02:57 PM IST

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा द्वारा मंगलवार को लाइन पार स्थित शिवम हाई स्कूल में नाहरा-नाहरी रोड स्थित आर.आर. शिवम अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाविप के प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, सह समन्वयक मुकेश बंसल, शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव विजय पुन्हानी और स्कूल प्राचार्य अनिल शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र डागर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पण गुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिन गुप्ता ने करीब 270 लोगों की निशुल्क जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। अस्पताल के मैनेजर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन की भलाई के लिए समय-समय पर ऐसे निशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक न्याय, समानता और ज्ञान के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर सहयोग करने वाले डॉक्टरों व स्कूल स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें