फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दूसरे दिन भी घना कोहरा

झज्जर में मंगलवार को दूसरे दिन भी कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। दृश्यता महज 10 मीटर तक रही। सोमवार रात से ही धुंध का असर दिखाई देने लगा था। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों काh सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी धुंध के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें