योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ शुक्रवार की सुबह झज्जर रोडवेज वर्कशॉप परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल की फाइनल रिहर्सल का आयोजन हुआ। एक साथ झज्जर वासियों ने योग प्रोटोकॉल फाइनल रिहर्सल में सहभागी बनते हुए योग किया। योग प्रोटोकॉल की फाइनल रिहर्सल का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ डीसी वर्षा खांगवाल ने किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और जिला वासियों को योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रोटोकॉल के तहत सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान एडीसी जगनिवास व सीटीएम रितू सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बतौर मुख्यातिथि रहेंगे।