फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2026 05:40 PM IST

गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से निजी स्कूल संचालक के बेटे का अपहरण गाड़ी सवार लोगों ने कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बरानी गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया। बच्चे को सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही है। हालांकि फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि वाहन की दिशा और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद हुनरजीत के परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े हैं और बच्चे की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदिग्ध वाहन या व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें