फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: रहणिया रोड गुरुद्वारा चौक से कोसली मिनी बाईपास तक दोबारा शुरू हुआ नाले का निर्माण कार्य

शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 06:12 PM IST

रहणिया रोड गुरुद्वारा चौक से कोसली मिनी बाईपास तक नाले का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। इसे लेकर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और ठेकेदार को सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड के पार्षद नरेश प्रजापति ने नाले का निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं होने के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार मेटीरियल भी सही नहीं लगा रहा। यहां बता दे कि रहणिया रोड गुरुद्वारा चौक से कोसली मिनी बाईपास तक नाले का निर्माण का काम कई दिनों से बंद पड़ा था। यहां पर पैमाइश को लेकर समस्या आ रही थी। लोगों की मांग थी कि नाले का निर्माण दोबारा पैमाइश करवाकर किया जाए, जिससे आम जनता को दिक्कत नहीं हो। इस पर नगर परिषद ने दोबारा पैमाइश का काम करवाया और अब पैमाइश का काम पूरा होने के बाद नाले का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर ईओ देवेंद्र सिंह, पार्षद किशोर सैनी, जय सिंह मौजूद रहे। वहीं वार्ड पार्षद नरेश प्रजापति ने कहा कि इस नाले का निर्माण सही प्रकार से नहीं हो रहा है। पहले भी जब काम शुरू हुआ था तो इसमें काम की सफाई नहीं थी और न ही मेटीरियल सही लगाया जा रहा है। इस बारे में वह अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत रख चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें