महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दयानन्द स्टेडियम में किया गया। इसमें महिलाओं की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। इसमें खंड स्तर की विजेता महिलाएं भाग लें रही हैं। इसमें साइकिल दौड़, डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। अंत में विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।