फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जेजेपी के लिए जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:32 PM IST

जेजेपी ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस कार्यकारिणी में कुल 53 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से देवीलाल जयंती समारोह को लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिले में लगी सभी देवीलाल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। जेजेपी के जिलाध्यक्ष संजय दलाल ने बताया कि जेजेपी कार्यालय में 29 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला करेंगे। आज झज्जर की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें पदाधिकारियों की बैठक कर पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष संजय दलाल ने बताया कि पार्टी में जो देवीलाल के साथ रहे हैं और सालों से काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 9 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक ऑफिस सचिव, एक संगठन सचिव, 11 सचिव और 21 सदस्य चुने गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें