पाना चुल्याण में स्थित खटीक धर्मशाला की मरम्मत व शैड, हॉल बनवाने के लिए पालिका की तरफ से टेंडर लगाया गया। धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस निर्णय से समाज के लोगों में खुशी की लहर है। बता दे कि धर्मशाला में लगने वाली राशि सांसद अरविंद शर्मा के कोटे से मंजूर हुई हैं। वहीं पालिका जेई का कहना है कि धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर लगाया हुआ हैं, जिसका वर्क ऑर्डर होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। इसके तहत धर्मशाला की मरम्मत का काम करवाया जाएगा। इसके अलावा शैड व हॉल बनवाने का काम भी किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा। खटीक धर्मशाला में 10 लाख रुपये की लागत से मरम्मत व शैड व हॉल बनवाने के लिए सांसद कोटे से राशि मंजूर हुई हैं और धर्मशाला में पालिका की तरफ से काम करवाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है और टेंडर होने के बाद जल्द ही काम को शुरू करवा दिया जाएगा। -रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका बेरी