फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में शुक्रवार को घना कोहरा, दृश्यता शून्य

झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। कोहरा वीरवार देत रात करीब 9 बजे से ही पड़ना शुरू हो गया था। पिछले दो दिनों से कोहरा अधिक नहीं था, इसके चलते लोगों को कोहरे से राहत मिली थी। शुक्रवार को कोहरा अधिक होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा अधिक होने के कारण पेड़ों पर जमी ओस टपकती रही। वहीं इस दौरान सर्दी भी अधिक रही, इसके चलते कई स्थानों पर लोग आग के पास बैठे हुए भी नजर आए, तो कोई घरों से भी बाहर नहीं निकले। वही इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें