फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस विधायक, मांगों का किया समर्थन, धरना जारी

Naveen Updated Fri, 08 May 2026 05:42 PM IST

मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल शुक्रवार को नगर परिषद में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर पहुंची और उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को तुरंत मानना चाहिए और लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों की आवाज उठाती रही है और सड़क से लेकर विधानसभा तक उनके मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। गीता भुक्कल ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान एक सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जो बेहद दुखद है। उन्होंने मांग की कि मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी कांग्रेस विधायक को सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें