फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बाल विवाह को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई गई शपथ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:09 PM IST

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत सोमवार को कबलाना और अहरी गांव में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । यह जागरूकता अभियान स्कूलों , आंगनबाड़ी केन्द्रों, सरपंच व पंचायत सदस्यों के साथ चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर ने विद्यार्थियों तथा लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और बाल विवाह बालक-बालिकाओं के विकास में बाधक है। जो व्यक्ति अपने बच्चों का बाल विवाह करता है, उसको सजा व जुर्माना दोनों लग सकता है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जो इस प्रकार का के आयोजन में शामिल होता है, उनको भी सजा हो सकती है। प्रधानाचार्य शिल्पी चड्ढा ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर जन-जन को जानकारी होनी चाहिए। जब घर, परिवार में इस कानून को लेकर बातचीत होगी और लोगों इस कानून का डर होगा,तभी बाल विवाह पर अंकुश लगेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी से कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाक्टर ब्रजेश पूनिया ने कहा कि बाल विवाह गांव और शहर दोनों जगहों पर होता है। काफी बार लोगों को इसके बारे में पता भी होता है, लेकिन वह चुप रहते हैं, ऐसे में लोगों को लड़कियों के भविष्य के बारे में सोचते हुए अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। इस अवसर पर जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पूनम, संदीप जांगड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, योगेश, रवींद्र, गीतांजलि, योगिता, सुमन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें