दूबलधन गांव निवासी बारहवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक दूबलधन गांव निवासी पुनीत बारहवीं कक्षा का छात्र था। उनसे रविवार रात घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जिस समय उसने फंदा लगाया, उस समय घर पर कोई नहीं था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों. को सौंप दिया गया।