जन नाायक जनता पार्टी की छात्र विंग इनसाे ने सोमवार को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के बाहर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के फोटो को नोटों की माला पहना कर रोष जताया। भारी फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इनसो जिला अध्यक्ष *अज्जू घनघस* ने कहा कि छात्रों के विरोध के बाद करीब 6 महीने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई** थी।कमेटी की ओर से कुछ रिपोर्ट दी गई। जीजेयू प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा गया था कि छात्रों की फीस कम की जाएगी। प्रशासन की ओर से अब तक फीस कम करने की अधिसूचना जारी नहीं गई। छात्रों को कोई सुविधा दी गई। जो छात्रों के साथ सीधा विश्वासघात है। प्रदर्शन में छात्रों के साथ हुए धोखे का जवाब मांगा गया। यहां पढ़ने वाले अधिकांश छात्र किसान परिवारों से आते हैं। इस साल बाढ़ के कारण किसानों की फसलें खराब हुई हैं और आर्थिक हालात बेहद कमजोर हैं। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी द्वारा मोटी फीस लेना सरासर गलत है। उन्होंने मांग की कि यूनिवर्सिटी जल्द से जल्द फीस को कम करे। प्रदर्शन के बाद छात्र प्रतिनिधि मंडल प्रॉक्टर अनिल, संदीप राणा से मिला। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस मामले को ऑडिट में भेजा गया है। जिसमें अगली बैठक 19 जनवरी को होगी। जिसमें छात्रों को भी बुलाया जाएगा।