फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रजत पदक विजेता सोनाक्षी का गांव पहुंचने पर स्वागत किया

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Dec 2025 11:54 AM IST

हाल ही में 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया है। शुक्रवार को सोनाक्षी अपने गांव गंगवा पहुंची। जहां उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस नेता मनोज टाक माही ने बताया कि प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसमें सोनाक्षी ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए हरियाणा की तरफ से अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने आयु वर्ग 17 साल में सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान को हराया। जबकि फाइनल मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलते हुए रजत पदक हासिल किया। इस कामयाबी का श्रेय सोनाक्षी ने अपने कोच व परिवार को दिया। मनोज टाक माही ने कहा कि सोनाक्षी ने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें