रोडवेज को बीएस-6 मॉडल की 20 बसें मिली हैं। अब इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि अभी तक बसों के कागजात और पासिंग नहीं होने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पाया। रोडवेज अधिकारियों ने जल्द ही बसाें के संचालन करने की बात कही है। पहले हिसार डिपो में 225 बसें थीं। मगर अब 20 आने के बाद 245 बसें हो गई हैं। इससे लंबे रूट पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी। खास बात है कि इन बसों में प्रेशर खिड़की लगी हुई हैं। ऐसे में चालक अपने हिसाब से ही बसों के दरवाजे खोल सकेगा। इससे जहां एक ओर यात्री सुरक्षित रहेंगे। वहीं, हादसा होने का डर भी नहीं रहेगा। फिलहाल सभी बसें वर्कशॉप में खड़ी की हुई हैं। इन बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, राजस्थान सहित अन्य रूटों पर चलाया जाएगा।