फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में हुई बारिश और ओलावृष्टि

प्रदेश में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव आया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 जनवरी की रात से बादल छा गए थे। 27 जनवरी की सुबह हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश व ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 27 व 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ गति की हवाओं के साथ प्रदेश के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 27 व 28 जनवरी सुबह के दौरान रहेगा। इस विक्षोभ से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी और गरज चमक के बादलों का निर्माण होगा। इसके अलावा 31 जनवरी और उसके बाद 3 फरवरी को भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें