हिसार में लगातार दूसरे दिन 14.5 एमएम बारिश के बाद शहर में जलभराव के हालात बन गए। देर रात तक सड़कों पर बारिश का पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी के आसार नहीं दिख रहे। गलियों से लेकर मेन रोड तक चारों ओर जलभराव है। दिल्ली रोड पर विधायक सावित्री जिंदल के आवास के सामने भी एक से दो फीट तक पानी भरा हुआ है।