फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगातार बरसात हुई तो फसलों में होगा नुकसान

Naveen Updated Tue, 14 Jul 2026 11:41 AM IST

हांसी में सोमवार शाम को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों की हो रही बिजाई में फायदा होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में लगातार तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी। अगर बारिश से भारी नुकसान हुआ तो किसानों पर आर्थिक संकट गहरा जायेगा। आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ अधिक वर्षा से होने वाले नुकसान की भी चिंता जता रहे हैं। खेतो में हो रही बिजाई के लिए यह बारिश सोने पर सुहागे का काम कर रही है। सबसे बड़ा असर उन किसानों पर पड़ेगा,जिन्होंने जमीन ठेके पर लेकर खेती की है। फसल खराब होने पर बुवाई का खर्चा ओर ठेके की लागत दोनों निकालना मुश्किल हो जाएगा। उन पर दोहरी मार पड़ेगी। ढाणी पिरान के किसान सुखदेव ने बताया कि फिलहाल बीच-बीच में होने वाली बारिश खेती के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में इस समय भूजल स्तर करीब दो फुट नीचे है। यदि बहुत अधिक बारिश होती है तो पानी ऊपर आ जाएगा, जिससे खेतों में जलभराव होगा और फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। किसान सुखदेव ने पिछले साल का फसल को लेकर बताया कि जुलाई में हुई लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। हालात ऐसे बने कि गेहूं की बुवाई भी समय पर नहीं हो सकी और कई किसानों को दिसंबर के बाद फसल बोनी पड़ी थी। अब सब कुछ मौसम पर निर्भर है। यदि रुक-रुक कर बारिश होती रही तो खेती के लिए यह बेहद लाभदायक रहेगी, लेकिन लगातार मूसलाधार बारिश किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें