फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चानौत में उखाड़ी भाखड़ा पेयजल लाइन, ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकलने का प्रयास, हांसी बरवाला रोड जाम

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 03:10 PM IST

गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के 17वें दिन ग्रामीणों ने शहर के जलघर को भाखड़ा पाइपलाइन से जोड़ने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन को उखाड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हांसी बरवाला रोड जाम कर दिया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिए पाइप को खींचकर अलग किया लेकिन इसे बाहर निकलने में सफल नहीं हो सके। अब ग्रामीणों का कहना है की जेसीबी की मदद से जमीन में दबाए गए पाइपलाइन को बाहर निकलेंगे। वहीं इस पेयजल पाइपलाइन के लिए सड़क किनारे रखे हुए पाइप को रोड के बीच में डाल दिया है। पेयजल की मांग को लेकर 4 दिन पहले गांव में आयोजित महापंचायत में प्रदेशभर से किसान संगठनों, ग्रामीणों और विभिन्न नेताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया था। जिसमें 1 जून को पाइपलाइन उखाड़ने का निर्णय लिया था। प्रशासन को आज सोमवार दोपहर 1:00 तक का समय मांगों को करने के लिए दिया था। लेकिन ग्रामीण व प्रशासन के बीच में कोई सहमति नहीं बनी। जिसके बाद आज दोपहर 1:00 बजे के बाद पाइपलाइन को उखाड़ गया। वहीं आंदोलन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। हालांकि प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें