फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मकर संक्रांति पर श्रीरामलीला कमेटी कटला ने बांटी 11 क्विंटल बाजरे की खिचड़ी व कढ़ी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 05:14 PM IST

श्रीरामलीला कमेटी कटला के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर टेलिफोन एक्सचेंज के सामने ठंडी कुई पर बाजरे की खिचड़ी व कढ़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि वर्ष की सबसे बड़ी संक्रांति के दिन 11 क्विंटल बाजरे की खिचड़ी व कढ़ी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में श्रीरामलीला कमेटी कटला के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा भी शहर में जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी कटला से जुड़े ललित गोयल, अनूप बिंदल, रमेश लोहिया, राजकुमार जैन, विनोद कंसल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश बंसल, दिनेश कुमार जैन, चंद्रभान सोनी, प्रवीन सिंगल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें