फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में कैफेटेरिया के विरोध में उतरे विद्युत नगर के लोग

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 12:13 PM IST

हिसार के विद्युत नगर में चल रहे लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया के विरोध में कॉलोनी वासियों ने विद्युत सदन के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों का साथ देने के लिए कर्मचारी भी आए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। कॉलोनी वासियों ने कहा कि अधिकारियों ने मांगों को नहीं माना तो विद्युत निगम कर्मचारी वर्क सस्पेंड करने को मजबूर होंगे। कॉलोनीवासी मनोज, मनोज चंद्रवंशी, प्रवेश, सोहन सिंह, रविंद्र पान्नू, जग महेंद्र चहल, बलजीत शर्मा आदि ने बताया कि यह लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया नियमों के अनुसार नहीं चल रहा है। संचालक ने निर्धारित जगह से ज्यादा पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। यहां बाहर से गाड़ियां आती हैं, जिनमें लोग बैठकर शराब पीते हैं और कैफेटेरिया में खाना खाते हैं। रात के समय यहां तेज आवाज में संगीत बजता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। लड़कियां बेहद छोटे छोटे कपड़े पहन कर आती हैं। यहां युवक-युवतियां आकर अश्लील हरकत करते हैं, जिससे कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को पर बुरा असर पड़ रहा है। यह सिर्फ नाम की ही लाइब्रेरी है। यहां पर रोजाना हुडदंग किया जा रहा है। वेलेंटाइन डे से शुरू हुआ हंगामा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन कॉलोनी वासियों व कैफेटेरिया संचालक के बीच काफी हंगामा हुआ था। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने कैफेटेरिया को बंद करने की मांग की। कॉलोनी वासियों ने कहा कि इसे अवैध तरीके से खोला गया है। इसको खोलने की अनुमति की जांच होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें