फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में एनएचएम कर्मियों ने जीईओ फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम का विरोध किया

नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के कर्मियों ने जीईओ फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम का विरोध करते हुए नारेबाजी की। नागरिक अस्पताल के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह के नियम कर्मियों पर थौंपे जा रहे हैं। सीएम तथा स्वास्थ्य मंत्री की ओर से 26 जून 2024 को पूरी तरह से फ्रिज कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को 5 व 10 साल पर मिलने वाले लाभों को रोक दिया गया है। सेवा नियमों की पालना नहीं की जा रही। वर्ष 2024-25 में एनएचएम कर्मियों को वार्षिक वेतनवृद्धि नहीं दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के अनिल कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार अनुबंधित कर्मचारी सेवा नियम अधिनियम लाकर वाहवाही लूट रही है दूसरी ओर जो कर्मचारी लगातार 26-27 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं उनको दीपावली के अवसर पर एनएचएम के सेवा नियम फ्रिज करने का षड्यंत्र रचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें