फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम ने डाबड़ा चौक पुल के नीचे अवैध अतिक्रमण पर की कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:20 PM IST

नगर निगम की टीम ने बुधवार को डाबड़ा चौक रेलवे पुल के नीचे लगाए गए अवैध खोखे तोड़े। इस मौके पर सहायक सुरेन्द्र वर्मा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ, पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर के जेई जय प्रकाश, पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग की टीम तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। इसके साथ नगर निगम की टीम जिन्दल चौक के आस-पास मुनादी करके दुकानदारों को सामान दुकान की परिधि में रखने की अपील की गई। इसके अलावा राजगुरु मार्केट व नागौरी गेट के पास से सामान भी जब्त किया गया। इसके अलावा टीम ने राजगुरू मार्केट, ऑटो मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड से भी अतिक्रमण हटवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें