फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: लोको पायलटों की भूख हड़ताल, लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए वीरवार सुबह तक करेंगे अनशन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। क्षेत्र के लोको पायलटों ने मंगलवार सुबह 10 बजे से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की थी । लोको पायलट बिना भोजन किए ड्यूटी निभा रहे हैं। हिसार रेलवे स्टेशन परिसर में धरने पर बैठे लोको पायलट आशीष ने बताया कि पायलटों को दैनिक विश्राम नहीं मिल रहा है। संघ ने ड्यूटी के समय को अधिकतम आठ घंटे तक सीमित करने, 46 घंटे का साप्ताहिक विश्राम, लगातार केवल दो नाइट ड्यूटी, खाली पदों पर तत्काल भर्ती करवा आराम दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर यूनियन ने अगले चरण में लंबी हड़ताल और कड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें