फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कुलेरी में कोरडा मार होली प्रतियोगिता का आयोजन

अग्रोहा के गांव कुलेरी में होली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में सामूहिक तौर पर मनाया गया । आयोजन में गांव की सभी महिलाएं और पुरुष सामूहिक तौर पर हिस्सा लेते हैं। फाग खेलने वाली महिलाओं को पीतल की टोकनी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरे गांव से आने वाले महिला पुरुषों को किराया तक दिया जाता है। यहां होली पर जाति धर्म की सारी दीवारें खत्म हो जाती हैं। कुलेरी गांव की होली की तुलना वृंदावन की होली से होती है। गांव के रामस्वरूप, राजेश भाकर ने बताया कि पूर्व सरपंच राजेंद्र मिठारवाल की पुत्रवधू मनीषा निठारवाल जब सरपंच चुनी गई थी तब उन्होंने ही गांव में यह अनोखी शुरुआत कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें