गंगवा स्थित मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में चल रही तीसरी सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश करने के लिए बॉक्सरों ने रिंग में मुक्के बरसाए। 30 से 33 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत की तनिश ने मेवात की रिकी को 3-2 से हराया। इसी सोनीपत की वंश ने साई भिवानी की हरिओम को हराया। हिसार ए के लोकेश ने जींद के हिमांशु को 5-0 से हराया। करनाल के अनूज को अंबाला के कृष्णा को 4-1 से हराया। पलवल के विराट ने साई हिसार के प्रणव को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार सुबह 9 बजे सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे। रविवार को फाइनल मुकाबले में बॉक्सर दमखम दिखाएंगे।