फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी :चानौत में शहरी पाइपलाइन से टी की मांग को लेकर हांसी-बरवाला रोड जाम

सुनील कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 05:23 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। चानौत गांव में शहरी पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर एक बजे हांसी-बरवाला रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक टी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। हालांकि दो घंटे के बाद जाम हटा दिया। इस सांकेतिक रोड जाम को लेकर धरना कमेटी ने पूर्व में ही घोषणा की हुई थी। वहीं धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत पाइपलाइन का कार्य रुकवाया है। सरकार अब यह कह रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनओसी नहीं मिलने के कारण काम बंद किया गया है, जबकि यह बात पहले क्यों नहीं देखी गई। सुरेश कोथ ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि इस परियोजना पर लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में परियोजना को बीच में रोकना जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चाहे आंदोलन एक साल तक क्यों न चले, ग्रामीण अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि टी से पानी मिलने तक उनका धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें