फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: सावन के पहले सोमवार पर हांसी के श्री काली देवी मंदिर में उमड़ी आस्था, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

सुनील कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 02:47 PM IST

हांसी। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर हांसी स्थित ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की। आपको बता दे कि करीब 400 वर्ष पुराना श्री काली देवी मंदिर हांसी की ऐतिहासिक पहचान माना जाता है। सावन के पूरे महीने यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी बृज भूषण शर्मा ने बताया कि भगवान शिव अनादि देव हैं और सावन का महीना उनकी आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और सच्चे मन से पूजा करने वालों की इच्छाएं भगवान अवश्य पूरी करते हैं। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु दिनेश कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से सावन में यहां दर्शन करने आते हैं। इस बार भी उन्होंने सावन का व्रत रखा है और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। श्रद्धालु सुमन ने कहा कि वह नियमित रूप से मंदिर में पूजा करने आती हैं। उनके अनुसार सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और इस दौरान मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को विशेष आस्था से जोड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें