फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: शूटिंग बाल प्रतियोगिता में हरियाणा और यूपी के बीच फाइनल

शूटिंग बाल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. शुभराम गुलिया की स्मृति में रविवार को विद्युत नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता में रात तक मुकाबले खेले गए। शाम को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड को 2-1 से हराया। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में यूपी ने पंजाब को भी 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और यूपी के बीच चल रहा है। प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह पहुंचे और टीमों का हौसला बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड की टीमों ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें