फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सीवर लाइन चोक होने से ऋषिनगर में भरा गंदा पानी

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Feb 2026 04:26 PM IST

ऋषिनगर मोहल्ले की सीवर लाइन रविवार से चोक पड़ी है। इस कारण सोमवार को दूसरे दिन भी गली नंबर दो में सीवर का गंदा पानी भरा रहा। इससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों समेत राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। स्थानीय व्यापारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह समस्या कई साल से है। बरसात में यहां आए दिन ऐसा होता रहता है लेकिन अब असमय पानी भरा रहना अधिक चिंताजनक है। नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कई बार अस्थायी समाधान कराया। अब विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। जनता भुगत रही खामियाजा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय जनता भुगत रही है। यहां बरसातभर यही स्थिति रहती है जबकि अन्य दिनों में भी जलभराव आम बात है। - आशु कुलेरी यह समस्या कई साल से है। करीब 30 साल से मैं ऐसी ही हालत देख रहा हूं। लोगों को सड़क के बजाय दुकानों की पैड़ियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कीचड़ उछलने से कपड़े भी गंदे हो रहे हैं - पवन बंसल इस क्षेत्र में गंदा पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। इससे कारोबार घट रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है। - लक्की सेक्टर 14 ऋषिनगर क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व अधिक है। गलियां संकरी हैं। मुख्य सड़क ऊंची है। इस कारण बरसात में पानी भरना समझ में आता है लेकिन जाड़े में बेमौसम कीचड़ - सुभाष गूजर

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें