फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में डीटीपी की टीम ने अवैध कालोनियों पर चलाया पीला पंजा

Naveen Updated Wed, 11 Mar 2026 02:44 PM IST

जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को अग्रोहा क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़े। जिसमें कुछ नए निर्माण थे। इसके अलावा कालोनियों की चहारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया। सड़कों के रोड नेटवर्क को उखाड़ा गया। मंगलवार को कैमरी रोड से तोशाम रोड तक डीटीपी की टीम ने लिंक रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया था। इस कार्रवाई के दौरान कई अनधिकृत कॉलोनियों में बने निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। अभियान के दौरान दीप्ति एन्क्लेव, मास्टर एन्क्लेव, विजय विहार और सालासर एन्क्लेव नामक अनधिकृत कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। इन कॉलोनियों में कच्ची और पक्की सड़कों, सीमेंट से बनी चारदीवारी, 3 डीपीसी स्तर की संरचनाएं, 5 प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय और 5 अन्य पक्के निर्माणों को तोड़ा गया। डीटीपी दिनेश सिंह ने कहा कि लोग अनधिकृत कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि ऐसी कॉलोनियों में निर्माण करना नियमों के खिलाफ है और भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नंद किशोर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन और डीटीपी कार्यालय की टीम उपस्थित थी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें