फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: घने कोहरे से लोग परेशान, ग्रुरुग्राम रहा सबसे ठंडा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 12:24 PM IST

प्रदेश में पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। गुरुग्राम में रात का न्यूनतम तापमान 0.6 तक लुढ़क गया। महेंद्रगढ़ में 1.2, सिरसा में 1.6 तथा हिसार में 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कड़ाके की सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।घने कोहरे के चलते वाहन चालकाें को स्टेट हाइवे, नेशनल हाइवे पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।रविवार को दिन में बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया और दिन भर शीत दिवस की हालात रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड के तेवर और कड़े होंगे। भारतीय मौसम विभाग ने 12 जनवरी को घने कोहरे व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जनवरी को शीत लहर का येलो और 14 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें