फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, बोलीं- गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती हैं; सरकार का लक्ष्य हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है

मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 05:07 PM IST

हांसी। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को हांसी पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती को पांच चरणों में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना और गुरु रविदास की शिक्षाओं एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने पूरी दुनिया को मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं। भाजपा उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी से पवित्र मिट्टी के कलश हरियाणा के विभिन्न जिलों में भेजे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कलशों को हरियाणा के लिए रवाना किया है। उन्होंने बताया कि कुल 134 कलशों में पवित्र मिट्टी रखकर देशभर के 134 शहरों में भेजी जा रही है। इन कलशों के माध्यम से गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से जुड़ी पवित्र स्मृतियों और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें