फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सड़क की खस्ताहालत, लोगों को हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 11:04 AM IST

बरवाला से अग्रोहा मार्ग की जितनी दूरी है उतने ही ब्रेकर बने हुए हैं। इस मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में पिछले सप्ताह अमर उजाला मे खबर छपते ही प्रसासन हरकत में आया और इन गड्ढों में रोड़ी मिट्टी डाल दी। मगर एक सप्ताह से प्रशासन रोड़ी -मिट्टी पर तारकोल डालना भूल गया। इन गहरे गड्ढों मे डाली गई रोड़ी मिट्टी उखड़ कर सड़क पर बिखर गई है जिससे इन रोड़ियों पर फिसलने व धूल उड़ने से सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इस कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, ज्यादा ब्रेकर होने से वाहन चालकों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। गहरे गड्ढोंऔर ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग दिल्ली-हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग व हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को जोड़ता है। इन मार्गों से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। ग्रामीण कालूराम, पवन,सोनू, समाजसेवी कालू राम , रमेश,लखन,मिन्नू हिंदुस्तानी ,राजा ने बताया कि इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पिछले सप्ताह मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने रोड़ी मिट्टी डालकर खानापूर्ति की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें