फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 200 अभ्यर्थियों ने दिया चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 04:30 PM IST

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 20 चपरासी पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। 20 पदों पर हो रही भर्ती के लिए करीब 6632 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 6050 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया। आवेदन करने वालों में बीए, एमए, एमकॉम, बीएड़ पास युवा भी साक्षात्कार की लाइन में दिखे। इंटरव्यू के लिए पांच दिन 1200 से 1300 अभ्यर्थी बुलाए गए। अभ्यर्थी उनके नाम के अक्षरों के अनुसार बुलाए गए थे। सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं । अदालत से मिली जानकारी के अनुसार चपरासी के पदों की भर्ती का विज्ञापन 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदनों की जांच के बाद अब साक्षात्कार 17 से 21 फरवरी तक लिए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है। अदालत प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें