आठवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब आठवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस साल पांचवीं और आठवीं की बोर्ड की परीक्षाओं को नहीं लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई।