जींद में किन्नर समाज द्वारा एक बेटी को गोद लेने के बाद किन्नर समाज पर बच्चे को बंधक बनाकर रखने के आरोप लगे हैं। इस पर हरियाणा राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा अपनी टीम और पुलिस बल के साथ नरवाना के डाडली खेड़ा में स्थित किन्नर रेश्मा माई के डेरे पर पहुंची।