फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

रतिया के खूनन गांव के पास माइनर (नहर) में मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके लिव-इन पार्टनर इकबाल सिंह ने ही की थी। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। रतिया सिटी थाना एसएचओ पुष्पा सिहाग ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया। एसएचओ ने बताया कि 15 मार्च को एम्पलाइज कॉलोनी की रहने वाली रेखा रानी (35) का शव नहर में मिला था। मृतका के पिता जगन्नाथ (निवासी पनिहारी) की शिकायत और शक के आधार पर पुलिस ने इकबाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी इकबाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें