फतेहाबाद के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन को जांचने के लिए कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों की मंगलवार से परीक्षाएं शुरू हो गई। स्कूल स्तर पर ही शिक्षकों ने परीक्षा ली। शिक्षकों को प्रश्न पत्र तैयार करने और फिर उनकी फॉटोकॉपी करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक फॉटोकॉपी करवाने के लिए भटकते रहे और कई स्कूल शिक्षकों को शहर में आना पड़ा।