गांव ब्राह्मणवाला के पास मंगलवार दोपहर को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। आरोप है कि पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी ने अपनी फिगो कार की ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस टक्कर से ई-रिक्शा में सवार चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना रतिया पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ई-रिक्शा में सवार होकर सभी लोग पंजाब के मानसा जिले के गांव कुलाना स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।