फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: रतिया रोड पर स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर, चालक से मारपीट का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 03:53 PM IST

शहर में एमएम कॉलेज के पास निजी स्कूल की बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर और उसके साथियों ने हाथापाई करते हुए ई-रिक्शा की बैटरियां भी तोड़ दी।घायल ई-रिक्शा चालक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में दाखिल दाखिल घायल युवक कृष्ण ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगे-आगे स्कूल की बस लेकर जा रहे ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक मार दिया। जिससे ऑटो की बस की पिछली साइड में भिड़ंत हो गई। इससे उसके चेहरे पर चोट लगी और खून निकलने लगा। वह तत्काल अस्पताल आया और ट्रीटमेंट लेकर वापस ई-रिक्शा के पास गया तो ड्राइवर अपने चार-पांच अन्य साथियों को लेकर आया। उन्होंने उसकी रिक्शा की बैटरी तोड़ दी। कृष्ण का आरोप है कि ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ आकर जमकर गुंडागर्दी दिखाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसी बीच डायल 112 की टीम को भी सूचना दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें