फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बदली जा रही पेयजल की पुरानी पाइपें, लोगों को हो रही पानी की किल्लत

नस्वास्थ्य विभाग के भट्टू रोड पर कार्यालय के साथ बने बूस्टिंग स्टेशन पर पेयजल की पुरानी पाइपों को बदलने का काम चल रहा है। इससे शुक्रवार से आधे शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। शुक्रवार सुबह के बाद रविवार को पानी सप्लाई न होने से संकट खड़ा हो गया। अधिकतर लोगों के घरों में बने टैंक में पानी का स्टॉक खत्म हो गया। हालात ये रहे कि लोगों ने टैंकरों से पानी मंगवाया तो कहीं पर धर्मशालाओं में बने टैंक से पानी लिया गया। पानी संकट के चलते लोग रविवार को दिनभर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर काटते रहे। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे शिव चौक निवासी विनोद कुमार, हेमंत शर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने पानी सप्लाई बंद रहने की सूचना नहीं दी, इसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए। जनस्वास्थ्य विभाग को भी व्यवस्था करनी चाहिए थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें