निजी बस चालक गांव फतेहपुरी निवासी मेला सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को वह गांव बोस्ती से बस में सवारी लेकर हिसार में आयोजित महासम्मेलन में गया हुआ था। जब वह हिसार से वापस आ रहा था तो गांव साहू से सनियाना रोड पर साहू गांव में रोड में शादी प्रोग्राम होने के कारण जाम लगा हुआ था, तो उसके पीछे से कार में सवार सनियाना निवासी जगा सिंह ने उसके साथ पहले साहू गांव के पास मारपीट और दुर्व्यवहार किया । उसके बाद बस के सनियाना गांव में आने से पहले ही 25-30 लोगो को हथियारों सहित लेकर खड़ा मिला, जिसने बस व उस ऊपर हमला कर दिया। आरोपी बस के अंदर चले गए और बस में सवार महिला और बुर्जुगों के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की कोशिश की। उसने बताया कि आरोपियों ने बस ने सवार लोगों को जातिसूचक गाली भी दी। उसने बताया कि इस पूरी घटना की विडियो और फोटो उनके पास हे जोकि यात्रियों द्वारा बनाई गई हैं। उसने भुना थाने में शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया मेला सिंह ने पूरी घटना बारे जानकारी दी है जिसके अनुसार आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट के बाद गालियां भी दी है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।