फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कॉमर्स संकाय में जानवी प्रदेश में प्रथम, बोली-सीए बनना सपना

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 08:12 PM IST

शहर के वार्ड 12 की रहने वाली जानवी ने कॉमर्स संकाय में 494 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिसके बाद से परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है। जानवी के पिता हेमराज जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं जबकि माता नीलम गर्ग ग्रहणी है और उसका भाई मोहित गर्ग भी सीए की पढ़ाई कर रहा है। स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने स्टाफ के साथ जानवी के पिता दुकान पर पहुंच कर बधाई दी और मिठाई खिलाकर उन्हें मीठा कराया है। जानवी ने बताया कि वह भी सीए बनना चाहती है और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती है। जानवी ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद वहां पढ़ाए टॉपिक को पूरी तरह से पढ़ाई करती थी चाहे उस पर कितना भी टाइम लग जाए। उसने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के लिए ही सोशल मीडिया का प्रयोग करती थी और अब आगे चलकर सीए बनना चाहती है। उसकी इस सफलता में उसके माता-पिता व स्कूल स्टाफ का पूरा सहयोग रहा है। उसने बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा उसे अच्छे से पढ़ाया गया जिसके चलते यह कामयाबी मिली है। जानवी के पिता हेमराज ने बताया कि उन्होंने कभी बेटा बेटी में अंतर नहीं समझा आज उनकी बेटी ने पूरे हरियाणा में नाम रोशन करके गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे पढ़ाई में शुरू से होशियार है। बेटा मोहित भी सीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है जबकि जानवी ने 494 अंक लेकर हरियाणा में नाम रोशन किया है। उसकी बेटी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में स्कूल का योगदान रहा है। - छात्रा को स्कूल देगा स्कूटी स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने बताया कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है कि जानवी ने पूरे हरियाणा में नाम रोशन किया है। हरियाणा में पहला स्थान लाने वाली जानवी को स्कूटी देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को अनुशासन में रहकर शिक्षा दी जाती है जिसके चलती है उपलब्धि हासिल हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें