फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने ज्वाइन की भाजपा, हुई घर वापसी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 05:58 PM IST

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। हिसार के उकलाना में आयोजित एक एक जनसभा के दौरान उनकी विधिवत वापसी हुई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने लक्ष्मण नापा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया नापा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर वापस अपने "पुराने घर" लौटे हैं। लक्ष्मण नापा का भाजपा में वापस आना रतिया की स्थानीय राजनीति के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। ज्ञात रहे कि लक्ष्मण नापा साल 2019 से 2024 तक रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नापा की रतिया क्षेत्र में जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी वापसी से इलाके में भाजपा के संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। लक्ष्मण नापा की इस 'घर वापसी' ने रतिया के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विपक्षी खेमे के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि नापा समर्थकों में इस फैसले से उत्साह देखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें