फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 15 सालों से बैजलपुर के ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जे की आस

Naveen Updated Fri, 27 Feb 2026 04:53 PM IST

जिले के गांव बैजलपुर में ग्रामीणों को पंचायत की ओर से मकान बनाने के लिए 100-100 गज के करीब 131 परिवारों ंको प्लाॅट देने की बात कही थी, लेकिन आज तक गांव के इन लोगों को उस प्लॉट का कोई कब्जा नहीं दिया गया। इस प्लॉट के कब्जे को लेकर वे काफी बार सरपंच और अधिकारियों से गुहार लगा चुके है। अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हाे रही। जिसके चलते शुक्रवार को ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और कब्जा दिलवाने की मांग रखी। जानकारी देते हुए ग्रामीण सुरेश कुमार, बलराज, जय प्रकाश, आशीष ने बताया कि साल 2011 में जिस सरपंच ने प्लॉट काट कर दिए थे, उन्होंने प्लॉट के रजिस्ट्री व इंतकाल दर्ज करवा दिए थे, लेकिन कब्जा नहीं दिलवाया गया। कब्जा लेने के लिए वे करीब 15 सालों से इंतजार कर रहे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें