शहर के भुना रोड स्थित आदर्श कॉलोनी से 30 वर्षीय युवक दीपक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने है जिसके बाद परिजनों ने शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि दीपक सुबह 11 बजे घर से गया था उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। रिश्तेदारों और आसपास में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि दीपक शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी हैं।